एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत, जानें कितना हुआ सस्त... - CG Sandesh

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत, जानें कितना हुआ सस्ता

जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। कॉमर्शियल एलपीजी गैस का प्रयोग करने वाले वाले उभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की दरों की समीक्षा की है। इस दौरान कॉमर्शियल उपयोग वाले 19 किलोग्राम के एलजीपी गैस सिलेंडर की रीफिल 57.50 रुपए सस्ती हो गई है।



अभी तक यह दर 1946 रुपये 50 पैसे थी। गुरुवार से लागू नई दरों के अनुसार होटलों, रेस्त्रां में उपयोग होने वाले इस सिलेंडर की रीफिल दरें अब 1889 रुपये हो गई हैं। कम्पोजिट 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर की दरें 50 पैसे बढ़ाई गई हैं।

पहले यह 671 रुपये का था जो अब 671.50 रुपये हो गया है। वहीं अन्य सिलेंडरों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू सिलेंडरों की रीफिल 940.50 रुपये, पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर की रीफिल दरें 348.50 रुपये पर स्थिर हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें