सांसद सुनील सोनी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर निष्... - CG Sandesh

सांसद सुनील सोनी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव की मांग की

रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भूरे से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर जिला में कुल 8 एफआईआर दर्ज कराई है, इसमें 6 बीजेपी की, एक जनता कांग्रेस और एक कांग्रेस की ओर से है। विषय यह नहीं है कि एफआईआर दर्ज किया या नहीं, बल्कि यह है कि गिरफ्तार हुई या नहीं।


सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आरंग में शिव डहरिया सोने-चांदी का सिक्का बंटवा रहे हैं। रायपुर पश्चिम, दक्षिण, उत्तर और अभनपुर से भी गंभीर शिकायतें आई हैं। हमारा कहना है चुनाव निष्पक्ष हो। निर्वाचन आयोग से भी निष्पक्ष चुनाव करने का आग्रह किया है। सुनील सोनी ने कांग्रेस का फर्जी पत्र वायरल होने पर कहा कि सैलजा ने कम से कम स्वीकार किया कि उनकी पार्टी हार रही है। अगर वायरल हुआ है और सैलजा ने स्वीकार किया तो क्या मतलब है? आप ही के नेता पत्र लिख रहे हैं, वही वायरल कर रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें