लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे ग्रामीणों ने किया... - CG Sandesh

लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से जारी है। प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान की अपील और नेताओं के लोकलुभावन वायदों के चलते मतदान केंद्रों में मतदान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं सूरजपुर में भटगांव विधानसभा के शिवनंदनपुर गांव के तालाबपारा में दो दर्जन से ज्यादा परिवार ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।


मतदाताओं का आरोप है कि इनके पारा में सड़क और नाली का अभाव है और वर्षों से सड़क नाली निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। जहां पूर्व में भी सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रशासन को मतदान बहिष्कार की चेतावनी दिए थे। ऐसे में आश्वासन के बाद भी निर्माण नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें