बसना : रोड़ नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्क... - CG Sandesh

बसना : रोड़ नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दुसरे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ. वोटर टर्नआउट एप्प से मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले में 70.07 प्रतिशत मतदान हुआ. बसना विधानसभा में 70.30%, सरायपाली में 71.12%, महासमुंद में 68.16% तथा खल्लारी में 70.69% मतदान हुआ.

वहीं, रोड़ नहीं बनने से नाराज बसना विधानसभा के ग्राम सीतापुर के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों का कहना है की रोड़ निर्माण के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन रोड़ नहीं बनी, जिसके कारण उन्होंने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया.

चुनाव बहिष्कार की सुचना मिलने पर अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी. लेकिन नाराज ग्रामीण नहीं माने और चुनाव बहिष्कार कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सीतापुर में लगभग 700 मतदाता हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें