रायपुर दक्षिण विधानसभा में 52.11 प्रतिशत वोटिंग - CG Sandesh

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 52.11 प्रतिशत वोटिंग

रायपुर। विधानसभा वार मतदान की करें तो सबसे ज्यादा वोटिंग कुरुद में दर्ज की गई है। यहां 82.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, वही रायपुर दक्षिण में सबसे कम 52.11 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। राजधानी के हाट सीटों में शामिल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के सभी 70 सीटों में औसत मतदान करीब 68.15 रहा। हालांकि इन आंकड़ों में फेरबदल की पूरी संभावना है।

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया है। पहले चरण की वोटिंग के बाद प्रदेश के शेष बचे 70 सीटों के लिए सुबह से वोटिंग जारी थी जो शाम पांच बजे आकर थमी। कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति जरूर देखें को मिली लेकिन मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें