तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग... - CG Sandesh

तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार, सैलजा के बाद दीपक बैज ने किया दावा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं शांति पूर्ण मतदान के लिये प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा इस चुनाव को प्रभावित करने के लिये छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचा था लेकिन असफल रहे। प्रदेश की जागरूक मतदाता भाजपा के बहकावे में नहीं आयी। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया।

 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता, बहने, युवा, श्रमिक व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति मिला। विधानसभा का यह चुनाव मोदी के झूठ, जुमले और कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा। कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किये सभी वादों पर काम शुरू होगा। मोदी की गारंटी एवं भाजपा के झूठे एवं मनगढ़त आरोप को जनता ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने 2018 में अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक संस्थानो एवं जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया, षडयंत्र रचे, दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने कुत्सीत प्रयास किया, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसके विपरीत भाजपा के लोग ही भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं हुये। जिस तरह से प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा था, उसी तरह दूसरे चरण के मतदान में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पक्ष में मतदान किया है। पिछली बार 2018 में दो तिहाई से बड़ी बहुमत मिली थी अबकी बार तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज के पहले कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटो के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें