गोंडवाना संघ ने की रावण दहन पर रोक लगाने की मांग. - CG Sandesh

गोंडवाना संघ ने की रावण दहन पर रोक लगाने की मांग.

छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ ने सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी से रावण दहन पर रोक लगाने की मांग की है. इसके साथ महिषासुर को आदिवासीयों का पूर्वज बताकर दुर्गा के साथ महिषासुर की प्रतिमा रखकर उनके अपमान की बात कहकर इस पर भी रोक लगाने की मांग की गयी थी.

तहसीलदार को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि रावण को बुराई का प्रतीक मानकर जलाया जाता है, जबकि मूलनिवासी आदिवासी समुदाय में प्राचीनकाल से ही रावण को आराध्य मानकर देवशक्ति के रूप में पूजन किया जाता रहा है. इसलिए उन्होंने रावण दहन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है.



अन्य सम्बंधित खबरें