घर से निकला था वोट डालने...भीड़ देख कर रुका और हाथी ने कुचल क... - CG Sandesh

घर से निकला था वोट डालने...भीड़ देख कर रुका और हाथी ने कुचल कर मार डाला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज यानी शुक्रवार (17 नवंबर) को चल रही है. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. तो वहीं, बाकी के 70 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. ऐसे में मतदाता अपने भारी संख्या में वोटिंग करने पहुंच रहे हैं. इस बीच कोरिया वन मंडल के अंतर्गत खड़गवां परिक्षेत्र में वोट देने निकले एक ग्रामीण को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. सूचना मिलने पर कोरिया वन मंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो मौके पर पहुंचीं. डीएफओ ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देकर उन्हें ढांढस बंधाया. शुक्रवार सुबह 11.00 बजे के आसपास खड़गवां के ग्राम मंगोरा के पास बभनी नदी और हसदेव नदी के संगम पर एक हाथी विचरण कर रहा था. उसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे.

 

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार (17 नवंबर) को एक हाथी ने एक ग्रामीण की कुचलकर मार डाला. 25 वर्षीय उमेंद्र सिंह घर से मतदान करने के लिए निकला था. तभी उसकी नजर भीड़ पर पड़ी. वह भीड़ देखकर रुक गया. वहीं, हाथी भारी भीड़ को देखकर अचानक दौड़ पड़ा. इससे वहां हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा तफरी मज गई. हाथी को दौड़ते देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच उमेंद्र के पास पहुंचा और उसे दौड़ते हुए कुचल दिया. जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मैके पर ही मौत हो गई.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें