रूपकुमारी चौधरी या पुरंदर मिश्रा हो सकते है बीजेपी के संभावित उम्मीदवार! आज जारी होगी प्रत्याशियों की सूची.
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी आज प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए पहले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी. सीएम डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में ये जानकारी दी थी.
लल्लूराम डॉट कॉम पर 18
अक्टूबर को प्रकाशित किये गए लेख में बीजेपी के सभी संभावित उम्मीदवारों के नाम है
इस बात का दावा लल्लूराम डॉट कॉम कर रहा है. लल्लूराम डॉट कॉम की इस खबर पर बसना
विधानसभा से जो संभावित दावेदारों के नाम निकल कर आ रहे है वह चौकाने वाले है, इस संभावित
उम्मीदवार में कई दिग्गज के नाम जैसे संपत अग्रवाल और डी.सी पटेल के नाम गायब है,
जबकि बसना विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों में रूपकुमारी चौधरी और पुरंदर मिश्रा
का नाम सामने आया है.
जबकि इसके पहले वायरल होने वाली सूची के नाम पर लल्लूराम डॉट कॉम पर बसना से संपत
अग्रवाल को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया था तो वहीँ हरिभूमि में प्रकाशित खबर के
अनुसार रूपकुमारी चौधरी का टिकट कटना तय था.
अब पार्टी किसे अपना विधानसभा प्रत्याशी चुनती है और किस खबर पर मुहर लगेगी ये आने
वाला समय तय करेगा.