जमा करने की बजाएं ईवीएम मशीन को लेकर रेस्टोरेंट में खाना खान... - CG Sandesh

जमा करने की बजाएं ईवीएम मशीन को लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

 शिवपुरी !   मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जिला प्रशासन ने आज एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम मशीन इसे पहले जमा करने की बजाएं ईवीएम मशीन को लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचने पर उन्हें निलंबित कर दिया है।



 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले के विधानसभा क्षेत्र पोहरी के सेक्टर मजिस्ट्रेट गोपालपुर गणेश शंकर दीक्षित कल ईवीएम मशीन लेकर इसे पहले जमा करने के बजाय इसे लेकर शहर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा एवं कार्यकर्ता मौके पर जा पहुंचे और हंगामा हुआ।

कलेक्टर चौधरी ने श्री दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दो रिजर्व ईवीएम मशीन की पूरी यूनिट जिसको जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर के सेक्टर मजिस्ट्रेट गणेश शंकर दीक्षित को पहले जमा करना चाहिए था लेकिन वह इसे लेकर पहले वेयरहाउस ऑफिस में रुके उसके बाद शहर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंच गए। यह दोनों मशीन रिजर्व तथा खाली थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें