कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट... दीपक बैज ने किया... - CG Sandesh

कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट... दीपक बैज ने किया खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट है. बता दें कि एक दिन पहले ही टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये उनका अंतिम चुनाव था और वो अब चुनाव नही लड़ेंगे। ये बयान तब आया है जब प्रदेश में चुनाव सम्पन्न हुए है और परिणाम भी नही आये हैं। आईबीसी 24 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में टीएस ने कहा कि उनके समर्थक व चाहने वाले लोग ये चाहते है कि वो सीएम बने मगर सीएम कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा। लेकिन अब वो अपने निर्णय से ये कह रहे हैं कि अब वो चुनाव नही लड़ेंगे। इतना ही नहीं टीएस सिंह देव ने ये भी कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन वो करते रहेंगे मगर चुनाव नही लड़ेंगे।

बाबा के इस बयान से ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या आलाकमान ने टीएस बाबा से सीएम पद को लेकर कोई वादा तो नहीं कर दिया है जिसके आधार पर महाराज इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। सवाल ये भी है कि क्या मौजूदा सीएम भूपेश बघेल अपनी कुर्सी बाबा के लिए छोड़ने को तैयार होंगे? क्योंकि ढाई-ढाई साल के जिस फार्मुले की चर्चा कांग्रेस के पहले कार्यकाल में जब-जब चली, भूपेश खेमे के विधायकों ने दिल्ली दौरा कर शक्ति प्रदर्शन कर हर बार ये साबित करने की कोशिश की कि वादे अपनी जगह है और समर्थन अपनी जगह। पिछली बार तो बाबा इस पूरे मामले पर चुप रह गए। लेकिन इस बार वो इस मूड में नज़र नहीं आ रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें