प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड - CG Sandesh

प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड

रायपुर। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी है।और छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें तो यहां के मौसम ने भी करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है।



मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।

इन दिनों बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने पर स्टालों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। अभी फिलहाल रात और भोर सुबह में ही ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट गिरने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें