बसना : कई दुकानों के ताले टूटने से मचा हडकंप, केस दर्ज कर जा... - CG Sandesh

बसना : कई दुकानों के ताले टूटने से मचा हडकंप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

18 नवम्बर की रात बसना नगर के कई दुकानों के ताले टूटने से हडकंप मच गया. नगर में एक साथ करीब 17 दुकानों के ताले टूटने की घटना सीसीटीवी में कैद है. अगले दिन सुबह बस एजेंट ने कई दुकानों के शटर को टुटा हुआ देख पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

वार्ड नं 02 भगत सिंह वार्ड बसना निवासी अविलाश कुमार ने पुलिस को बताया की वह बस एजेंट का काम करता है. 19 नवम्बर को वह अपने मोटर सायकल से सुबह करीबन 05 बजे रायपुर रोड बाईपास बसना बसों को चेक करने के लिये घर से निकला था. 

बसना मेन रोड़ से जनपद चौक होते हुये रायपुर रोड बाईपास बसना की ओर जा रहा था. तो रोड के बांये ओर के कई दुकानों का शटर आधा उठा, टुटा, मुड़ा हुआ था. जनपद चौक के अरेकेल रोड का भी दुकानों का शटर हाफ खुला टुटा मुडा हुआ था. संभवत: दुकानों में अज्ञात चोर के द्वारा दुकानों के शटरों को तोड़कर, उठाकर अंदर प्रवेश कर दुकानों से चोरी किया गया है. क्या-क्या चोरी हुआ है. इसकी जानकारी अविलाश को नहीं है. दुकान मालिकों से ही इसका पता चल पायेगा.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें