बसना : हार्वेस्टर में दबकर युवक की मौत, एक घायल - CG Sandesh

बसना : हार्वेस्टर में दबकर युवक की मौत, एक घायल

बसना थाना क्षेत्र में आज एक युवक की मौत हार्वेस्टर में दबने से हो गई. जबकि इसी घटना में एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया.  

घटना आज दोपहर की बताई गई है, थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेडाभा में युवक ताराचंद बारीक़ अपने खेत में धान की कटाई करवा रहा था, इसी दौरान मशीन अचानक खराब हो जाने के कारण अपने ड्राइवर के साथ वह हार्वेस्टर लेकर मरम्मत के लिए घर आ रहा था. तभी उसके साथ एक बड़ा हादसा हो गया.

बतया जा रहा है कि ताराचंद बारीक़ जिस हार्वेस्टर से आ रहा था वह वापस आने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबकर बड़ेडाभा निवासी युवक ताराचंद बारीक़ पिता कन्हैया बारीक की मौत हो गई जबकि उसका ड्राइवर घायल हो गया. युवक की उम्र महज 26 साल थी. घटना के बाद बसना पुलिस मामले की जांच कर रही है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें