रमन बोले, सरकार बनने पर सभी ‘घोटालों’ की कराएंगे जांच! - CG Sandesh

रमन बोले, सरकार बनने पर सभी ‘घोटालों’ की कराएंगे जांच!

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने जहां बीजेपी के पूर्ण बहुमत में आने का दावा किया। वहीं उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच (Impartial investigation of scams) कराएंगे। कहा,

  • पिछले 5 साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही। जिसने न केवल छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से कमजोर किया बल्कि सीजीपीएससी में हुई लूट जैसे मामलों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। बीजेपी की सरकार जल्द से जल्द इन सभी घोटालों पर जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएगी।



बता दें, चुनाव के दौरान भी बीजेपी का वादा था, छत्तीसगढ़ में जो भी घोटाले हुए हैं, उनकी जांच कराएंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी सभा में यहां तक कह दिया था कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, जितने भी काम कांग्रेस सरकार में हुए हैं, उनके नाम के आगे बीजेपी सिर्फ घोटाले लिखभर दे रही है। ये लोग ईडी और आईटी के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस की सरकार बनवाएगी। बहरहाल, अभी 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही तय हो पाएगा कि किसी की सरकार बनेगी। वैसे दोनों पार्टियां अपने-अपने जीत के दावे कर रही हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें