‘X’ पर छिड़ी BJP-कांग्रेस में वार! चले तीखे ‘शब्दभेदी’ बाण - CG Sandesh

‘X’ पर छिड़ी BJP-कांग्रेस में वार! चले तीखे ‘शब्दभेदी’ बाण

रायपुर। मतदान के बाद अब पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे करती दिख रही है। वहीं अब वे एक्स ट्विटर जोन (X Twitter Zone) में सियासी शब्दभेदी बाण चलाने से नहीं चूक रहीं हैं। कुछ इसी अंदाज में बीजेपी ने कांग्रेस (BJP Congress) का कांग्रेसी लंका में पसरा सन्नाटा के साथ कमेंट्स कर दिया। फिर क्या था, कांग्रेस ने भी बीजेपी सियासी बाण छोड़ते हुए लिखा, निठल्लों…। जब तूफान आने को हो तो समंदर शांत ही रहता है। इन 5 सालों में हमने जनता का भरोसा जीता है, तुम्हारी तरह केवल गाल नहीं बजाया। हम हमारी जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त हैं, तुम जरा अपने मार्गदर्शक मंडल की चिंता करो. सुना है BP बढ़ा हुआ है वोटिंग के बाद से सेठों का।



इसके पूर्व बीजेपी ये लिखा था, ‘कांग्रेसी लंका में पसरा सन्नाटा’। कांग्रेस में मतदान के बाद कुंठा इतनी पनप गई है, हार का डर मन में इतना बैठ गया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पिछले 30 घण्टे से खाली पड़े हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें