छत्तीसगढ़ पुलिस ही करेगी झीरम हमले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ पुलिस ही करेगी झीरम हमले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम दखल नहीं देंगे

रायपुर। झीरम नक्सल हमले की जांच पर एनआईए की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जिसके बाद से छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए इस मामले की जांच का रास्ता खुल गया है। बता दें कि जितेंद्र मुदलियार ने नक्सल हमले में षड्यंत्र की जांच करने एफआईआर दर्ज कराया था।


दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 2020 में दर्ज की गई नई एफआईआर के खिलाफ एनआईए की याचिका को खारिज कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि हम मामले में दखल नहीं देंगे।

बता दें कि सुकमा के झीरम घाटी में 2013 में माओवादियों के हमले में 27 कांग्रेस नेताओं की मौत की जांच एनआईए द्वारा किये जाने के बावजूद, राज्य पुलिस से कराये जाने के राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई की गई।

एनआईए इस मामले की जांच 2013 से कर रही है। इस मामले में 39 लोगों को आरोपी बनाया गया है और अब तक उनके खिलाफ 2 चार्जशीट दाखिए हुए हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में यह हमला हुआ था। इस माओवादी हमले में 27 कांग्रेसी नेताओं की मौत हो गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें