राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ द्वारा बसना खंड में मनाया गया विजयादशमी उत्सव
बसना खंड में कल विजयादशमी उत्सव मनाया गया ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री भूपेंद्र सिंग सलूजा जी मुख्यवक्ता विभाग प्रचारक श्री तुलसी जी तथा जिला सह संघ चालक श्री यज्ञराम सिदार जी ,खंड सह संघ चालक श्री शरद प्रधान जी उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथी श्री भूपेंद्र जी ने बताया कि वे हमेशा आरएसएस की कार्यशैली के प्रशंशक रहे हैं तथा रास्ट्रीयस्वयम सेवक संघ के विचारों ने हमेशा उन्हें प्रभावित किया है । जिस प्रकार सनातन(हिन्दू) धर्म तथा संस्कृति के सरक्षण के लिए जिस तरह का प्रयास आरएसएस द्वारा किया गया है ,वह प्रशंशनीय है ।
विभाग प्रचारक जी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बौद्धिक में कहा कि लोग कहते हैं कि आरएसएस ने अपने दरवाजे बंद कर रखे हैं किंतु सच्चाई ये है कि संघ में दरवाजे ही नही है तो बंद क्या करें प्रचारक जी ने कहा संघ हमेशा "वसुधैव कुटुम्बकम "की भावना से कार्यकर्ता है तथा विश्व मे स्थित किसी भी देश को तथा देश के लोगों अपना भाई ही मानता है
प्रचारक जी संघ के विचारों तथा कार्यशैली से अवगत कराया.