500 पेटी अवैध शराब मामले में इंदौर के दो सप्लायर गिरफ्तार. - CG Sandesh

500 पेटी अवैध शराब मामले में इंदौर के दो सप्लायर गिरफ्तार.

500 पेटी अवैध शराब के मामले में पुलिस को एक और सफ़लता हाथ लगी है इस बात की जानकारी आज प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से बसना के थाना प्रभारी शरद कुमार ताम्रकार ने दी.

थाना प्रभारी शरद कुमार ताम्रकार ने बताया कि बीते दिनों एक ट्रक से अवैध 500 पेटी अंगेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद इस प्रकरण की जाँच में कुछ और आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में एसआईटी की द्वारा मप्र के शहर इंदौर से इस कारोबार में जुडे लोग दिवाकर सिंह पिता रामनरेश सिंह एवं डॉक्टर संदीप सिंह ग्रेवाल पिता स्व.सुरेंद्र सिंह ग्रेवाल को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर जेल भेजा दिया गया था.

थाना प्रभारी ताम्रकार ने बताया कि एसआईटी की टीम लगातार एक हप्ते से मध्यप्रदेश में जाकर शराब सप्लायर और ठेकेदारों के बारें में जानकारी हासिल कर रही थी, इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की ठेकेदार महेश गुप्ता पिता राम बाबु गुप्ता उम्र 40 वर्ष और उनके सहायक जयेश गोयल उम्र 31 वर्ष थाना अन्नपूर्णा इंदौर, ये दोनों शराब ठेके का कारोबार करते है साथ यह भी पाया गया कि यही वो ठेकेदार है जिन्हें आलाट किया गया शराब का बैंच महासमुंद में जप्त अवैध शराब में पाया गया.

इस शराब के जप्त होने के बाद ये आरोपी फरारी काट रहे थे और पुलिस के साथ लुका छुपी खेल रहे थे. आरोपी को पकड़ने पिछले 15 दिनों से पुलिस मध्यप्रदेश के सभावित जगहों पर लगातार नजर गडाए हुई थी तभी एसआईटी की टीम को सुचना मिली कि रात्रि में आरोपी अपने घर इंदौर आ रहा है.

जिस पर एक टीम आरोपी के घर के बहार तैनात होकर उसका इंतज़ार कर रही थी कि महेश गुप्ता सबेरे अपने कार से तेज़ रफ्तार में भागने लगा इस पर एसआईटी की टीम ने तत्काल उसका पीछा करते हुए ओवेरटेक कर उसके गाड़ी को रुकवाया जिस पर महेश गुप्ता गाड़ी से उतार कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया, इसके साथ ही दुसरे आरोपी जयेश गोयल को इंदौर के एक बार से गिरफ्तार किया गया.

साथ ही पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है जल्द से जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी. अब तक इस मामले में कुल आठ गिरफ्तार हो चुके है.

ज्ञात हो कि यह सम्पूर्ण कार्रवाही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पाण्डेय, सायबर प्रभारी संजय राजपूत, निरीक्षक प्रदीप, विकाश शर्मा, दीपक साहू, मिनेश सिंह, आवडे, छत्रपाल सिन्हा, रवि यादव, अजय जांगडे और रफीक राजवानी द्वारा की गई.    


ये था मामला

बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना के पिरदा क्षेत्र से एक अवैध शराब से लदा ट्रक निकलने वाला है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घेराबंदी करके पकड लिया था. जिसमें 500 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक को थाने में जब्त कर लिया गया था. ट्रक के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस में सख्ती के साथ पूंछताछ किया, जिन्होंने अवैध के कारोबार में जुडे लोगो के बारे में जानकारी दिये थे.


मप्र से किया जा रहा अवैध शराब का परिवहन

पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहे थे कि ट्रक मप्र का है. मप्र से ही अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. साथ ही जानकारी देते हुए यह भी बताय थे कि क्राइम ब्रांच की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. महासमुन्द पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही अवैध कारोबार से जुडे लोगों का खुलाश करने की जानकारी दिये थे.


अन्य सम्बंधित खबरें