निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA...पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया आभार
रायपुर। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलने वाले DA में वृद्धि की गई है। निर्वाचन आयोग ने DA बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 4 प्रतिशत की वृद्धि के बाद का DA मिलेगा। इसके संबंध में राज्य सरकार जल्दी ही आदेश जारी करेगी।
वही DA में 4 प्रतिशत की वृद्धि होने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग का आभार जताया है। बता दें कि कुक दिन पहले रमन सिंह ने DA बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को ट्वीट कर मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सतत् प्रशासन की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा 4% DA/DR प्रदान किया जाना चाहिए। मैं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से आग्रह करता हूँ कि इस मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार करके जल्द ही कर्मचारियों को 4% DA प्रदान किया जाये।
वही अब पूर्व सीएम ने ट्ववीट कर निर्वाचन आयोग को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि, माननीय @CEOChhattisgarh आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, आप सभी को बहुत शुभकामनाएँ।
https://twitter.com/drramansingh/status/1727266727569096912