पनौती वाले बयान पर कूदे सीएम शिवराज, राहुल गांधी को बताया रा... - CG Sandesh

पनौती वाले बयान पर कूदे सीएम शिवराज, राहुल गांधी को बताया राष्ट्रीय शर्म, कहा- ये कांग्रेस को समाप्त कर के मानेंगे

भोपाल। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के पनौती वाले बयान पर अब मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की एंट्री हो गई। शिवराज सिंह ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी जी राष्ट्रीय शर्म हैं l वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में विद्वेष से इतने भरे हैं कि उन्होंने देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जब सारी जनता की आंखों में आंसू थे और तब राहुल गांधी आनंद मना रहे थे, बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता। राहुल बाबा अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त कर के मानेंगे। आपको बता दें कि कल राजस्थान में राहुल गाँधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अच्छा भला हमारे लड़के मैच जीत रहे थे, पनौती ने हरवा दिया।

 

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1727241227979129064?s=20



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें