छत्तीसगढ़ : सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर को शाम 5 बजे तक है। ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट
www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर भरे जा सकेंगे। प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी।
सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2024 को 10 से 12 वर्ष और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। सीट खाली रहने की स्थिति में छात्राओं के लिए कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश ओपन रखा गया है। छात्राओं के लिए भी उम्र की सीमा छात्रों के समान है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.nta.ac.in पर प्राप्त की जा सकती है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें