बसना : नशीली टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 22 नवम्बर को सिटी ग्राउंड के पास नशीली टेबलेट का परिवहन करते स्कूटी सवार दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस मुख्य रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर को घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने बताया की दोनों आरोपी पदमपुर उड़ीसा से नशीले टेबलेट को बिक्री करने बसना की ओर रहे थे. आरोपी नागेश निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 23 वर्ष निवासी महादेवघाट रायपुर हाल ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद एवं वासुदेव श्रीवास्तव पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी डीडी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1770 नग गोली नशीला NITRAZEPAM कीमती 11,505 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर कीमती 1,00,000 रूपये तथा दो नग अलग-अलग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 20 हजार रूपये कुल जुमला 1,31,505 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 21 NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि अखिल साहू, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, उमेश साहू, लखेश्वर चौधरी, सुधीर प्रधान एवं संदीप बारिक का योगदान रहा.