बसना : शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने की खबर सामने आई है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता ने 21 नवम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी की जलकोट निवासी डोलामणी भोई पिता दयालाल भोई उम्र 40 वर्ष ने जुलाई माह में पीड़िता से शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डोलामानी के खिलाफ भादवि की धारा 376(2)(ढ) के तहत अपराध कायम किया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई और पतासाजी कर आरोपी डोलामणी भोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. उसे गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक चंचल बंसवार, आरक्षक हरिश साहू, कोमल साहू के द्वारा की गई.