छत्तीसगढ़ में आज छोटी दिवाली के रुप में धूमधाम से मनाई जा रह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में आज छोटी दिवाली के रुप में धूमधाम से मनाई जा रही है देवउठनी एकादशी

रायपुर। आज देवउठनी एकादशी प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान विष्णु चार माह के कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जागते हैं। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। कार्तिक मास की एकादशी पर आज भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह देवी वृंदा (तुलसी) से कराया जाएगा। इसके लिए गन्ने से घरों में मंडप बनाया जाता है। इस दिन गन्ने की मांग काफी बढ़ जाती है मांग के अनुसार गन्ने दोगुनी कीमतों पर बिकती है।

 


राजधानी रायपुर में इस बार गन्ना 60 रुपए से लेकर 120 रुपए जोड़ी तक मिल रहा है। यह एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. बताया जाता है कि एकादशी व्रत से विष्णु की विशेष कृपा और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। रायपुर के आमापारा, गोलबाजार, आजाद चौक, जीई रोड, टिकरापारा, जयस्तंभ चौक, गुढियारी, फाफाडीह, पुरानीबस्ती, बुढेश्वर चौक, डीडी नगर जैसे कई जगहों में गन्ने का बाजार सजकर तैयार है. बाजार में गन्ने के साथ, शकरकंद, बेर, चना भाजी, सिंघाड़ा, गेंदा के फूल, आंवला, जैसे कई पूजन समाग्री के लिए बाजार सजा हुआ है जहां पर लोगों की काफी भीड़ दिख रही है। वहीं शहर में कहीं-कहीं जाम की स्थिति बनी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें