मेवाड़ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन ... - CG Sandesh

मेवाड़ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

 मेवाड़। राजस्थान में आज प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम  5 बजे से चुनावी शोर थम जायेगा। 25 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। पार्टी के बड़े- बड़े नेता आज प्रचार मैदान मे उतरे। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेवाड़ पहुंचे। सीएम बघेल ने मेवाड़ के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।


इसकी जानकारी देते हुए सीएम ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा कि, मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं।राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें