Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फ... - CG Sandesh

Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू अंतिम चरण में, फिर रुकी मशीन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल हादसे में 41 मजदूर दीपावली के दिन से फंसे हुए हैं। अंदर वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। वहीं उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों ने भी पूरी जान लगा दी है। आज रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है।

 


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सिल्क्यारा टनल  पहुँच कर अंदर फंसे श्रमिकों से बातचीत की। सीएम धामी ने भी  सिलक्यारा टनल पहुंचकर बौख नाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता हेतु प्रार्थना भी की।

वहीं आज बचाव कार्य के लिए ड्रिलिंग के बीच ऑगर मशीन रुक गई है। ऑगर मशीन का बेस कमजोर हो जाने की वजह से वह पहले वाइब्रेट हो रहा था, इसके बाद 2 बार मशीन बंद हुई। इसकी वजह से काफी देर तक बचाव कार्य रुका रहा।

एनडीएमए का कहना है कि उत्तराखंड के सिल्कयारा में सुरंग के पास 41 एम्बुलेंस तैनात हैं।  वहीं स्थानीय लोग स्थानीय देवता की 'डोली' को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में लाए, जहां फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बचाव स्थल पर बाबा लोकनाथ मंदिर की भी स्थापना की और मजदूरों के लिए प्रार्थना की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें