विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी - CG Sandesh

विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

 जांजगीर-चाम्पा की शिवरीनारायण पुलिस ने विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ आईपीसीकी धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं से 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने बड़ी संख्या में महिलाओं से ठगी की है और महिलाओं से आरोपी वकील ने 4-4 हजार रुपये लिया है. उसने 1 से डेढ़ लाख दिलाने महिलाओं को झांसा दिया था.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांसा गांव के सहदेव प्रसाद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सलखन गांव के रहने वाले वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं को सहायता राशि दिलाने के नाम पर 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की है.

मामले में पुलिस ने सलखन गांव निवासी आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को विधवा सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें