किसे मिलेगा टिकट ? गली चौराहे, चाय की दुकानों पर राजनैतिक पंडितों की चर्चा हुई तेज़.
बसना विधानसभा में किसे
मिलेगा टिकट इस बात को लेकर गली चौराहे पर चर्चा तेज़ हो चुकी है, क्षेत्र में लगभग
हर किसी की जुबान पर केवल एक ही प्रश्न बना हुआ है कि किसे टिकट मिला ? इस प्रश्न
को जब दावेदार प्रत्याशियों के चाहने वाले से पूछा जाता है तो, इस बात को बोलने
में वे जरा भी देर नहीं करते की उनके चहेते नेता प्रत्याशी घोषित हो चुके है. हमें
तो अंदर की बात पता है कहकर कुछ ना कुछ अलग तरीके से पेश करते आते है. सभी के
चाहने वालों की माने तो आज शाम को बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है और इस
सूची में उनके ही बताये गए प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग सकती है.
इसी बीच चाय की दुकानों में भी राजनैतिक पंडित लगातार अगल-अलग समय पर पहुंचकर
प्रत्याशियों की स्थिति बता सबका मनोरंजन कर रहें है. चर्चाओ में अब ये भी बात
सामने आने लगी है कि संभावित 4 नहीं बल्कि 10 प्रत्याशी हो सकते है. भाजपा में
प्रत्याशियों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है, लोगों की माने तो ऐसा ही रहने पर
टिकिट न मिलने से असंतुष्ट प्रत्याशी ही अपनी पार्टी के लिए दीमक का कार्य कर सकता
है, जिससे चलते पार्टी
को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा. लेकिन टिकिट लेकर आए उम्मीदवार का राजनैतिक
कैरियर भी दांव पर लग जाएगा. सम्भावनाये जतायी जा रही है कि असंतुष्ट प्रत्याशी
बगावत कर कोई दूसरा रास्ता भी चुन सकते है.
टिकट के लिए नेता मंदिर से लेकर समसान घाट तक में पूजा कर रहे है ऐसी चर्चा के साथ
प्राइवेट प्लेन से दिल्ली तो कहीं कार्यकर्ताओं के बीच बगावत जैसी बात को बढ़ावा देने
की बात कही जा रही है. किसी स्थिति में लोग इसे बहस का मुद्दा भी बना रहे है.
अन्य राजनैतिक पंडितों की माने तो भाजपा अपना प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी
घोषित करने के बाद करने वाली थी लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची को
टाल कर वही दाव उनपे आजमाना चाहती है. कांग्रेस ने अपनी सूची जारी ना कर बीजेपी को
काफी मुश्किलों में डाल दिया है............