बसना : 20 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के परसकोल चौक के पास पुलिस ने 23 नवंबर को शाम करीब 5:00 बजे मोटरसायकल में गांजा परिवहन करते मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। जप्त गांजे की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी आदर्श पटेल पिता राजेंद्र पटेल उम्र 22 वर्ष और संतोष साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी गोपी, मध्य प्रदेश के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 40 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपये, मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एमव्हाई 2266 कीमती ₹50000, नगदी ₹700 और दो नग मोबाइल कीमती ₹2000 रूपये जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें