देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के तलाश में जुटी पु... - CG Sandesh

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी के नवापारा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां देवर ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना चार माह पुरानी है. लेकिन महिला ने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था. बाद में हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी. और पुलिस में मामला दर्ज करवाया. घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस आरोपियों के तलाश में जूट गई है.

 

 


पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है. उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने ससुराल में पति और बाकि परिवार के साथ रहती है. करीब 4 महीने पहले वो घर अपने पर अकेली थी. तभी उसके दूर का देवर लल्ला साहू उसके घर पर आया था और उसे घर पर अकेला पाकर देवर की नीयत बिगड़ गई। और उसकी आबरू लूट ली.

 घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए इसके बारे में किसी से कुछ भी न बताने की बात कही. ऐसा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. इस घटना के बाद महिला ने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया. महिला काफी दिनों से तनाव में थी. बाद में महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद गुरुवार को थाने पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें