सिख समाज द्वारा निकाली जा रही भव्य रैली, प्रकाश पर्व को लेकर... - CG Sandesh

सिख समाज द्वारा निकाली जा रही भव्य रैली, प्रकाश पर्व को लेकर भारी उत्साह

रायपुर : गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व को उत्साह के साथ देशभर में मनाया जा रहा है. राजधानी रायपुर में आज गुरु पर्व पर सिख समाज द्वारा भव्य रैली निकाली जा रही है. रैली दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन गुरुद्वारे से होकर अमानाका होते हुए टाटिबंध के गुरुद्वारे तक जाएगी. गुरु पर्व के इस ख़ास मौक़े पर पंजाब कि दतका टीम कर्तब दिखाते नज़र आएगी. वहीं उड़ीसा का घंटा बाजा, 5 प्यारे के रूप, पालकी में गुरु और कीर्तन के साथ भारी संख्या में सिख समाज के लोग रैली में शामिल होंगे.

 

 


 सिख समाज के मुखिया महेंद्र छाबड़ा ने बताया कि, गुरु पर्व के इस मौक़े को पूरे हिंदुस्तान में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है. 27 तारीक को गुरु पर्व है और उसी को लेकर एक विशाल भव्य रैली आज निकाली जाएगी.

आपको बता दें कि, रैली गुजरने वाले मार्ग पर जगह जगह स्वागत के लिए अलग-अलग संस्था व समुदाय के द्वारा स्वागत मंच बनाया गया है. जबकि अमानाक मोहबा बाज़ार के पास सिंघानिया बिल्डकान द्वारा भी स्वागत के लिए मंच तैयार है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें