नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिर... - CG Sandesh

नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

 जांजगीर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी बड़ी समस्या बन कर सामने आ रही है और यह समस्या धीरे-धीरे काफी विकराल रूप लेता जा रहा है। सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद बोरोजगारों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा। नौकरी के लिए चक्कर काटकर मायूस हो चुके बेरोजगार युवा अब कुंठित मानसिकता के कारण आसानी से ठगी के शिकार हो रहे। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं इसके बावजूद बेरोजगार युवा जागरूक नहीं हो पा रहे हैं इसी का फायदा ठगी करने वाले ठग उठा रहे है।

 


ऐसा ही एक मामला जांजगीर से सामने आया है जहां नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने SECL में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। ठगी का शक होते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि जांजगीर के पोड़ीराछा गांव का रहने वाले पिता-पुत्र ने SECL में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर 20 लाख की ठगी वारदात को अंजाम दिया। ये रकम नगद और ऑनलाइन के माध्यम से दी गई थी। आरोपी को इतना ही नहीं इन आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। जिसके बाद नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांज शुरू की। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी आयुर्वेद विभाग का कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया और आरोपी बेटा अमन राज दिवाकर अब भी फरार है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें