अमृतधारा के जंगल से मिला नर्सिंग छात्रा का शव….हत्या की आशंक... - CG Sandesh

अमृतधारा के जंगल से मिला नर्सिंग छात्रा का शव….हत्या की आशंका

CG Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी अंतर्गत अमृतधारा के जंगल में एक 21 वर्षीय सुष्मिता खालको नमक नर्सिंग की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों के मुताबिक छात्रा अंबिकापुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिनों पहले ही अपने परिजनों से मिलने केल्हारी अपने गांव आई हुई थी.




मृतिका के पिता ने बताया कि 25 अक्टूबर को केल्हारी से बस में सवार होकर अंबिकापुर जा रही थी. शाम को लगभग तीन बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। काफी खोजबीन व पतासाजी के बाद कोई जानकारी नहीं मिलने पर केल्हारी थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीँ आज ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा जिसकी जानकारी नागपुर चौकी पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचा तो शव पहचान में नहीं आ रही थी. शव को जंगली जानवर के खाये जाने व हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतिका के कपडे,जूते और पायल से पहचान की है। पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी है. वहीँ एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है पुलिस ने बताया कि सुरुवाती जाँच में हत्या किया जाना पता चल रहा है. मामले में जाँच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें