एयरपोर्ट में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली - CG Sandesh

एयरपोर्ट में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली

डायरेक्टर को तत्काल हटाने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने कहा है कि एयरपोर्ट में पार्किंग को लेकर अवैध वसूली के चलते आम जनता में व्यापक रोष है और किसी भी दिन अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है। जन आक्रोश इतना है आये दिन प्रताड़ितों द्वारा एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर रायपुर एयरपोर्ट पर अवैध वसूली को लेकर पोस्ट किये जाते है। एयरपोर्ट अथॉरिटी रायपुर के हेंडल पर टेग किया जाता है, लेकिन एयरपोर्ट डायरेक्टर अवैध वसूली नहीं रुकवा पाते हैं।


छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रायपुर एयरपोर्ट में चल रही पार्किंग की अवैध वसूली को लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति का कहना है कि राजधानी रायपुर का ऐसा कोई समाचार पत्र नहीं है जिसने इस अवैध वसूली के बारे में खबर ना छापी हो, लेकिन शो कॉज नोटिस और छोटी सी पेनल्टी लगाने के अलावा ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे अवैध वसूली रुक सके।

समिति ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थ एयरपोर्ट डायरेक्टर को हटाकर सक्षम एयरपोर्ट डायरेक्टर को नियुक्त किया जाए और ठेकेदार-अधिकारियों की मिलीगत से किए गए करोड़ों के भ्रष्टाचार की जांच सेंट्रल विजिलेंस एजेंसी या फिर सीबीआई से करवाई जाए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें