Breaking: इलाके में दहशत का माहौल...मरीन ड्राइव तालाब में मि... - CG Sandesh

Breaking: इलाके में दहशत का माहौल...मरीन ड्राइव तालाब में मिली युवती की लाश

रायपुर। जिले के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक युवती की लाश मिली है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट है. मौत का कारण अज्ञात है.

 

 


 बता दें तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में सुबह के वक़्त सैर करने आये लोगों ने एक युवती की लाश देखी. जिसके बाद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है.

 जानकारी के मुताबिक मृतिका युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी. युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है. मृत युवती देहरादून की रहने वाली है. 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें