मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, हटकेश्वर महाद... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, हटकेश्वर महादेव के महाआरती में भी हुए शामिल

रायपुर : कार्तिक पुन्नी मेला का आज से शुभारंभ हो गया है. जिले और जिले के बाहर के श्रद्धालु सुबह से ही खारुन नदी में शाही स्नान कर दीपदान करते नज़र आये. खारुन नदी के तट महादेवघाट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर 3 दिवसीय पुन्‍नी मेला का आयोजन किया जाता है.

 

 


बता दें, प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में डुबकी लगाकर शाही स्नान किया. मुख्यमंत्री बघेल सह परिवार महादेव घाट के खारुन नदी पहुंचे थे सभी ने शाही स्नान कर दीपदान किया और हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती भी की.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के परंपरा में रही है खासकर जो बच्चे हैं. वह जरूर कार्तिक मास में गांव में जाते हैं और इस परंपरा के अनुसार आज सूर्योदय से पहले नहाते हैं. मेरे साथ महंत रामसुंदर दास जी, प्रदीप शर्मा, एजाज ढेबर और कई साथी आए हैं.

खारुन तट में हमने हटकेश्वर महादेव के दर्शन भी किए हैं. लगातार हम लोग इसका लगातार पालन कर रहे हैं. एक अच्छी परंपरा है. सूर्यदेव के पहले स्नान करना यह लाभदायक भी है. बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेस नेता अलाव सेकते नजर आए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें