बसना : नशे में दूकान आकर माँगा सामान, नहीं देने पर की पति-पत... - CG Sandesh

बसना : नशे में दूकान आकर माँगा सामान, नहीं देने पर की पति-पत्नी की पिटाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बडेसाजापाली में आकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की गाँव का एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और उधारी में सामान मांगने लगा, जिसे मना करने पर उसने मारपीट की.

ग्राम बडेसाजापाली निवासी अंजू कोसरिया पति दिनेश कोसरिया उम्र 29 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 24 नवम्बर को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने सिद्धि विनायक फैंसी स्टोर में थी. तभी उनके गांव का मनोहर कोसरिया पिता देवेंद्र कोसरिया शराब पीकर आया और उधारी में सामान मांगा. नहीं देने पर अंजू और उसके पति को गाली गलौज कर लात घुंसों से मारपीट किया. मारपीट से महिला के हाथ की साड़ी चूड़ी टूटकर उसके हाथ में चुभ गई है, उसे कई जगह चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोहर कोसरिया के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें