बसना : सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छुईपाली के पास एनएच 53 रोड़ पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने 25 नवम्बर को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच में पाया कि 20 मार्च को ग्राम सेमलिया निवासी हाराधन भोई पिता माधव भोई उम्र 29 साल अपने मोटर सायकल होण्डा क्रमांक CG 06 GL 7581 से घोडारी से अपने गांव अपने भाई के वैवाहिक कार्य से उक्त मोटर सायकल को चलाते जा रहा था. इसी दौरान एनएच 53 रोड छुईपाली में अज्ञात मोटर सायकल के चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ़्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया.

हादसे में हाराधन को गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज के लिए एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात मोटर सायकल चालक के विरूध्द अपराध धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें