मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से महतारी वंदन योजना पर कार्रवाई कर... - CG Sandesh

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से महतारी वंदन योजना पर कार्रवाई करने की मांग

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज करा 7 नवंबर की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने 7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी। मगर इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसे लेकर एकबार फिर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस के नेताओं के अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म भरवाया था।इस फॉर्म में महिला मतदाता का नाम पता मोबाइल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी भरवाई गई थी। इस पंजीयन फार्म में प्रधानमंत्री की तस्वीर सहित यह कहा जा रहा था इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को 1000 रु प्रति माह और सालाना 12000 रु मिलेंगे। कांग्रेस ने इसे मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने का मामला बताया है।

भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध के प्रावधानों की धारा 123 की उप धारा (अ) रिश्वत में जो दिशा निर्देश है उसके तहत मतदाताओं को रिश्वत देने की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गत 7 नवंबर को यह शिकायत की गई थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अलग-अलग जिलों में इसकी शिकायत की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से उक्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही कर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को दंड देने की मांग की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें