बसना विधानसभा में एक प्रबल दावेदार पर टिकट को लेकर लगा लाखों... - CG Sandesh

बसना विधानसभा में एक प्रबल दावेदार पर टिकट को लेकर लगा लाखों रुपए का दाव.

गोपनीय सूत्रों के अनुसार एक बड़ी पार्टी के टिकट वितरण को लेकर एक दावेदार पर लाखों का दांव खेला गया, यूं तो बड़े पैमाने पर सैकड़ो दावेदार हैं लेकिन बीते वर्षो से तैयारी कर रहे एक सशक्त दावेदार के ऊपर लाखों रुपए का दांव लगा हुआ है व दांव करीब 50 लाख से भी ऊपर व पूरे जिले में करोड़ो का बताया जाता है। टिकट को लेकर अपनी मजबूत स्थिति में दावेदार प्रबल संभावनाओं को देखते हुए बहुत से खाईवालो को उम्मीद है।

विदित हो बसना विधानसभा में कुछ प्रमुख पार्टीयो की सूची अबतक जारी नही हुई है किंतु सभी दावेदार अपनी टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे है।

बताया जाता है कि एक मजबूत दावेदार की टिकट लगभग तय है,  कुछ लोगो ने इस कदर भरोसा जताया है कि उनके पक्ष में लाखों की हार जीत का वारा न्यारा होने लगा है. सट्टा बाजार की गर्म चर्चाओं से ही सुनकर अन्य भी कुछ दावेदारों के भी उत्साह में कमी आ गई है.



अन्य सम्बंधित खबरें