बसना : गढ़ ईशर गौरा महापूजन महोत्सव 27 नवम्बर को
बसना : गढ़फुलझर में 27 नवम्बर को प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोंडी रीति-रिवाज और प्राकृतिक अनुष्ठान के साथ गढ़ इशर गौरा महापूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गढ़फुलझर गढ़ में गोंडी रीति-रिवाज और प्राकृतिक अनुष्ठान के साथ ईसर गवरा बड़ादेव महापूजन किया जाता है. यह एक विवाह कार्यक्रम है. गोंड़ जनजातियां इस दिन अपने देवता ईशर राजा और गवरा दाई की शादी का विवाह कराते हैं. इस दिन गोंड समुदाय के सभी ग्रामीण और रिश्तेदार गवरा चौंरा के पास इकट्ठा होते हैं.
प्रातः 9 बजे गढ़फुलझर के बाजार पड़ाव से कलशयात्रा निकाली जाएगी. सुवा और कर्मा दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें