वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसायकल से 5 किलो गांजा जप्त.
कल 26 अक्टूबर 2018 को बसना थाना अंतर्गत सिरको बांध के पास शंकरपुर रोड पर संदीग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान. एक बिना नंबर की मोटरसायकल से पांच किलो गांजा जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर रोड से आने वाले बिना नंबरी हिरो पैशन प्रो को रोककर उसमें बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान दोनो के मध्य रखे एक पिले सफेद थैले से गांजा बरामद किया गया. आरोपी थैले के अन्दर भुरे रंग के टैप से पांच पैकेट पैक कर के रखे थे.
पुछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम बराती राम साहू पिता सियाराम साहू उम्र 38 साल साकिन खोरमी थाना शिवरीनारायण तथा पिछे बैठै व्यक्ति ने अपना नाम शारदा प्रसाद कश्यप पिता लालजी कश्यप उम्र 49 साल थाना शिवरीनारायण बताया.
आरोपियों से मिले गांजा के 100-100 ग्राम गांजा को रासायनिक परीक्षण हेतु निकालकर एवं शेष बचे 4 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 25000/- को गवाहों के समक्ष सीलबंद कर अवैध परीवहन में उपयोग बिना नंबरी मो0सा0 हिरो पैशन प्रो किमती 40000/- कुल जुमला 65000/- को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) नार0एक्ट का पाये जाने से समय सदर पर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है.