बसना : डबरी के पास फांसी के फंदे पर झूला युवक
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बाम्बराडीह के डबरी के पास 19 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर की रात बाम्बराडीह निवासी नीरज कलेश पिता रामलाल उम्र 19 वर्ष ने अज्ञात कारण से गांव के जोगीडबरी के पास फांसी लगा ली।
घटना की सूचना ज्योति लाल कलेश ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें