बसना : दीपावली के दिन पटाखे लेने गए युवक की मोटरसायकल चोरी
बसना के सिटी ग्राउंड में दीपावली के दिन पटाखा खरीदने आए युवक की मोटरसायकल चोरी हो गई। युवक ने आसपास मोटरसायकल की पतासाजी की लेकिन मोटरसायकल का कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गिधापाली निवासी लोकेश चौहान 12 नवंबर को शाम करीब 07 बजे मोटर सायकलल हिरो स्प्लेण्डर आईस्मार्ट क्र. CG06 GE 3119 में दीपावली के दिन पटाखे लेने सीटी ग्राउण्ड बसना गया था। बसना सीटी ग्राउण्ड के अन्दर शिशु मन्दिर स्कूल की ओर अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर लॉक करके पटाखा दुकान में पटाखा लेने गया।
आधा घंटे बाद वह घर जाने के लिये अपने मोटर सायकल के पास गया तो वहां पर उसकी मोटर सायकल नहीं थी कोई अज्ञात चोर उनकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। मोटर सायकल की कीमत 12 हजार रूपये बताई जा रही है।
लोकेश ने आसपास पता तलाश किया लेकिन उसकी मोटर सायकल नहीं मिली। लोकेश ने 28 नवम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है।