रेल में खाना खाते ही बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भ... - CG Sandesh

रेल में खाना खाते ही बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र। रेल में सफर के दौरान रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने से 40 यात्रियों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे का खाना खाकर 40 लोग बीमार पड़ गए।


बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने के बाद करीब 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी यात्रियों को पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन देर रात जब पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची तो सबसे सभी बीमार यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें