CG NEWS : अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर मरीज ने दी ज... - CG Sandesh

CG NEWS : अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर मरीज ने दी जान

रायपुर। राजेंद्र नगर थाना स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल से मरीज ने तीसरे फ्लोर से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मरीज के अस्पताल से कूदने का वीडियो सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्री अनंत साईं अस्पताल में बहादुर बारिया (43) निवासी मडिया दीपा थाना पैटमल जिला बरगढ़ ओडिशा इलाज करवाने के लिए 16 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। आर्थो डिपार्टमेंट में उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर को तकलीफ होने पर बहादुर का चेकअप किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद उसके चेस्ट में समस्या बताई गई।

 

 


जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गया। उसे इलाज का खर्च सताने लगा। जिसके बाद उसने हास्पिटल उसी दिन दोपहर को उसने तीसरे फ्लोर की खिड़की से कूद गया। तत्काल उसे अस्ताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया है।

जिसमें मरीज खिड़की से लटकता दिख रहा है। हालांकि अंदर से एक व्यक्ति उसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है। नीचे कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। लोग उसे रूकने के लिए भी बोल रहे थे। लेकिन उसके किसी की नहीं सुनी और वह कूद गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें