पैराग्लाइडिंग के लिए भारत में ये 5 जगह है सबसे बेस्ट, इस मौस... - CG Sandesh

पैराग्लाइडिंग के लिए भारत में ये 5 जगह है सबसे बेस्ट, इस मौसम में ले सकते है आनंद

समय के साथ लोगों में एडवेंचर एक्टिविटीज को लेकर इंट्रस्ट बढ़ने लगा है। आजकल युथ से लेकर बुजुर्ग तक में एडवेंचर एक्टिविटीज का ज्यादा शौक होता है। भारत में भी कई तरह की एक्टिविटीज कराई जाती हैं जिसमें से सबसे खास पैराग्लाइडिंग है। पैराग्लाइडिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसे हर किसी को अपने जीवन में एक बार तो जरूर ट्राई करनी चाहिए।

आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप बेस्ट पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं।

मनाली

मनाली भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो मनमोहक दृश्य, बर्फबारी और स्नो स्पोर्ट्स के लिए फेमस है। यहां आप मानसून के मौसम को छोड़कर पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करने के लिए मनाली भारत के फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। पैराग्लाइडिंग करने के लिए मनाली में सोलंग वैली और मढ़ी दो फेमस जगहें हैं।

मसूरी

मसूरी भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक हैं। देहरादून के नजदीक में बसा मसूरी शहर पैराग्लाइडिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का मजा लेना चाहते हैं तो मसूरी जाना ना भूलें।


नैनीताल

झीलों का शहर नैनीताल कई लुभावनी झीलों और खूबसूरत लैंडस्केप का मुख्य केंद्र है। यहां आप पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करने के लिए नौकुचियाताल और भीमताल दो फेमस जगहें हैं।

पंचगनी

महाराष्ट्र में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं, जिनमें से पंचगनी भी एक ऐसी ही जगह है। पंचगनी में आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आपको खूबसूरत व्यू देखने को मिलते हैं।

कुंजापुरी

कुंजापुरी उत्तराखंड में एक और लोकप्रिय स्थान है जहां आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा आप खूबसूरत लैंडस्केप और ऊंची-ऊंची पहाड़ियों को देखकर हैरान रह जाएंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें