सीएम बघेल ने दिल्ली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे समेत कई ने... - CG Sandesh

सीएम बघेल ने दिल्ली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे समेत कई नेताओं से की मुलाकात

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दिल्‍ली के दौरे पर हैं। बघेल एक दिन पहले दिल्‍ली पहुंचे हैं, जहां उन्‍होंने पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात की है। दिल्‍ली में सीएम भूपेश ने कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) और कोषाध्यक्ष अजय माकन से मुलाकात की। इस संदर्भ में सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री पार्टी की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया बांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।

 

 


इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में कोषाध्यक्ष अजय माकन से सौजन्य भेंट की है।

दरअसल मुख्‍यमंत्री भूपेश के इस दिल्‍ली दौरे की असली वजह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ही हैं। खड़गे के 50 साल के राजनीतिक जीवन पर एक किताब सर्विंग इन पॉलिटिक्स का प्रकाशन हुआ है। इस किताब को आज दिल्‍ली में पार्टी की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी लॉंच करेंगे। सीएम भूपेश इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्‍ली गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें