फर्जी कॉल कर पूछे जा रहे आप किसे बनाना चाहते है अपना विधायक ... - CG Sandesh

फर्जी कॉल कर पूछे जा रहे आप किसे बनाना चाहते है अपना विधायक ?

छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल गर्म है. मतदाताओं को लुभाने के लिए लोग कई हथकंडे अपना रहे हैं. इन दिनों चुनावी सर्वे के नाम पर मतदाताओं के पास कई फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ये फोन कॉल अखबारों या न्यूज़ चैनल के नाम से किये जा रहे है. मजेदार बात यह है कि ज्‍यादातर फोन कॉल उन्हें यह पूछा जा रहा है कि आप अगले विधायक के रूप में किसे देखना चाहते है. इससे भी मजेदार बात ये कि एक सर्वे का नाम कहकर कॉल करने वाले नंबर पर तो True कॉलर में अजीत प्रमोद कुमार जोगी का नाम दिखता है.

इस फोन कॉल के दौरान वे पूछते है कि क्‍या आप विधानसभा क्षेत्र में विकास से संतुष्‍ट हैं? इस चुनाव में आप किसे वोट देने जा रहे हैं? कई लोग ऐसे हैं जो इस तरह की फोन कॉल को नजरअंदाज कर रहे हैं तो कई ऐसे भोले-भाले लोग हैं जो फोन कॉल का जवाब दे रहे हैं. वही कुछ ऐसे लोग भी है जो इस कॉल का मजा ले रहे है.

 

बताया जा रहा है कि इस तरह के कॉल्‍स मतदान की गुप्‍त प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं. बसना विधानसभा में ऐसे कॉल कई लोगों को आ रहे है. फोन करने वाले यह जानना चाहते हैं कि वे किसे वोट दे रहे हैं. जबकि मतदान की प्रक्रिया गुप्त होती है.

 

कॉल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ये आसपास के और लोगों के नंबर मांगने की कोशिश करते है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से जानकारी जुटाया जा सके. वही शायद चुनाव आयोग इस तरह की बात से अनजान है या कहे सही ठंग से मानिटरिंग नहीं की जा रही है जिसके चलते ऐसे फर्जी कॉल आ रहे है.

इन फर्जी कॉल को लेकर कुछ लोगों ने तो यहाँ तक कह डाला है कि, हो सकता है बसना विधानसभा के संभावित दावेदारों में से कोई एक करवा रहा है. और जीत को लेकर अपनी वर्त्तमान स्थिति जानना चाहता है.



अन्य सम्बंधित खबरें